Type Here to Get Search Results !

सांस्कृतिक पटल के अकेला न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है .आप (संदेश भेंजे )में सांस्कृतिक गतिविधिओं को लिख सकते हैं

अमर सिंह राठौर की 409यीं जयंती मनाई गई an

अमर सिंह राठौर की 409यीं  जयंती मनाई गई

औरंगाबाद,(अकेला न्यूज)।हवेली रिसोर्ट के प्रांगण में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में अमर सिंह राठौर की 409 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राम भजन सिंह ने किया जबकि संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया।
       सर्वप्रथम अमर सिंह राठौर के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार विमर्श किया। उनके जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए सिन्हा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संजीव रंजन एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि राजपूताना के प्रतीक अमर सिंह राठौर ने कभी भी सिद्धांत से समझौता नहीं किया। शाहजहां के दरबार में भी उन्होंने अपनी वीरता का परिचय देते हुए अपना रण कौशल का परिचय दिया था। उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर स्वाधीनता की रक्षा की थी। जयंती समारोह के बाद बैठक का आयोजन किया गया।
       बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने वास्ते कार्यों की समीक्षा की। आज के जयंती कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप  सिंह, सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह,चंद्र प्रकाश, समाजसेवी राम प्रवेश सिंह,सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.