Type Here to Get Search Results !

सांस्कृतिक पटल के अकेला न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है .आप (संदेश भेंजे )में सांस्कृतिक गतिविधिओं को लिख सकते हैं

देव निवासी दीपक गुप्ता ने दहेज रहित आदर्श विवाह किया_a n

देव निवासी दीपक गुप्ता ने दहेज रहित आदर्श विवाह किया
औरंगाबाद 4जुलाई। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गुप्ता द्वारा रफीगंज प्रखंड निवासी व कमलेश प्रसाद के सुपुत्री अंजली कुमारी से दहेज रहित आदर्श विवाह करने पर जिले के सामाजिक कर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
      अपने बधाई संदेश में साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी,
जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह,सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी,सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,देव पंचायत के पूर्व मुखिया उमा देवी,नंदकिशोर मेहता,समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता,श्रीकृष्णा दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक रामाधारी सिंह व डॉ. सिकंदर यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वर्तमान समय में दहेज रहित आदर्श विवाह करना एक संघर्ष पूर्ण कार्य है। इस कार्य  को करने से युवा पीढ़ी को एक नया संदेश मिलता है।दहेज बर्तमान समय में एक सामाजिक अभिशाप है। इस साहसिक कार्य को करने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज के सामने एक नजीर है जो यह बताता है कि लोग दहेज पर व्याख्यान तो देते हैं लेकिन जब उनकी बारी आती है तो उनके कदम पीछे हट जाते हैं।  
      दहेज रहित आदर्श विवाह संपन्न कराने में रवि पांडेय,अशोक चंद्रवंशी,रमेश कुमार,सर्वेश कुमार,मांझी पंडित,अंकुश गुप्ता,सोनू गुप्ता,दीपक शौंडिक,प्रियंका देवी एवं कुसुम देवी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
        ------0-----
       अरविन्द अकेला
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.