विष्णु धाम महोत्सव
सांसद ने किया उद्घाटन
विष्णु धाम परिसर प्राकृतिक दृष्टि से आच्छादित क्षेत्र-: सुशील
औरंगाबाद ,25 फरवरी।
औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह एवं काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने विष्णु धाम महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत प्रसिद्ध समाजसेवी अजीत कुमार सिंह ने किया।
सदर प्रखंड के जम्होर थानांतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट पर अवस्थित विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण में आयोजित विष्णु धाम महोत्सव में दुर्गा मैदान जम्होर से लेकर विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। शोभा यात्रा में भगवान विष्णु ,माता लक्ष्मी,राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी काफी दर्शनीय रही,जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन काराकाट के माननीय सांसद महाबली सिंह एवं औरंगाबाद के माननीय सांसद सुशील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश सिंह एवं अन्य लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मंच पर उपस्थित सांसद महाबली सिंह ने संबोधन के क्रम में कहा कि हमने पिछली बार जो वादा किया था उस पर मैं आज भी कायम हूं एवं विष्णु धाम के विकास के लिए एवं विष्णु धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा।
वहीं सांसद सुशील कुमार सिंह ने संबोधन के क्रम में कहा कि यह स्थल प्रकृति का अद्भुत एवं प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित है। इस स्थल की महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इस स्थल पर प्रथम वेदी है जहां पितृपक्ष का प्रथम पिण्ड का दान किया जाता है। इस स्थल का समुचित विकास के लिए मैं अपनी ओर से हरसंभव मदद करूंगा। साथ ही साथ यह भी कहा कि कार्यक्रम करने के बाद अपनी गतिविधियां बनाये
रखने, उसे जगाने के लिए आप लोग कार्यक्रम के बाद इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार से अनुशंसा करें तभी मैं उसे केंद्र सरकार के पास प्रस्तावित कर सकता हूं। उन्होंने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए अपनी ओर से पहल करने की भी बात कही। सचिव सुरेश विद्यार्थी ने विष्णु धाम महोत्सव पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह स्थल पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम मगध के चार धामों में से एक है। इसकी महिमा पुराणों में भी वर्णित है। यही वो स्थल है जहां पिंडदान का प्रथम बेदी है एवं यहां पिंडदान के बाद ही गया तीर्थ में जाने का प्रतिफल मिलता है। यह स्थल मोक्षदायिनी है ,पुनपुन तीर्थ पुण्य सलिला एवं जन जन के लिए तरन तारिणी है ।आज के कार्यक्रम में दामोदर प्रसाद रामभजन सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह ,अधिवक्ता कमलेश सिंह, संजय कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, भोपतपुर के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, विकास रत्नम, सांसद प्रतिनिधि अरविंद उपाध्याय, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय मेहता, पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह ,
विजय जायसवाल , अतुल कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य उमा देवी,रामपुकार ओझा, सुजीत कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह शिक्षक,नवीन कुमार, मधुसूदन त्रिवेदी,देवबली सिंह, नंदजी यादव,
सहित अन्य उपस्थित थे।